अयोध्या: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानें पुलिस ने क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के थाना कुमारगंज क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने घर में छत की बल्ली में साड़ी के सहारे फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कुमारगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी देवगांव पालपुर तुलसमपुर गांव का हैं। निर्मला की शादी चार वर्ष पूर्व …

अयोध्या। जिले के थाना कुमारगंज क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने घर में छत की बल्ली में साड़ी के सहारे फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कुमारगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी देवगांव पालपुर तुलसमपुर गांव का हैं। निर्मला की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। मंगलवार की सुबह नंद सीमा जब सोकर उठी तो भाभी निर्मला के कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटकी मिली।

सीमा रोते बिलखते अपने दूसरे घर पहुंची और घटना की जानकारी परिवारजनों को दी। परिवारजनों ने शव को फंदे से उतारा। इसके बाद घटना की जानकारी प्रधान को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिवरजनों व मायके के सदस्यों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विवाहिता ने आत्महत्या कर ली हैं। कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार