रायबरेली: बोर्ड बैठक में सभासदों ने किया हंगामा, अध्यक्ष पर लगाए आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। वहीं धरने पर बैठे सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। मंगलवार को पालिका की बोर्सड बैडक हंगामा की भेंट चढ़ गई। सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। कहा गया कि चार साल से सभासदों की …

रायबरेली। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। वहीं धरने पर बैठे सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। मंगलवार को पालिका की बोर्सड बैडक हंगामा की भेंट चढ़ गई।

सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। कहा गया कि चार साल से सभासदों की नहीं सुनी जा रही है। इसी का नतीजा है कग वार्डों में विकास नहीं है सका है। बिना सभासदों की राय के नए टैक्स लगाए जा रहे हैं। सफाई कर्मियों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। बैठक में बिना सभासदों की बात सुने अध्यक्ष पूर्णिमा के बाहर जाने पर सभासद पूनम तिवारी ने जमकर बवाल काटा। कहा सभासदों की बातों को पिछले 4 साल से नहीं सुना जा रहा।

वहीं सभासदों ने 25 लाख रुपये के वित्तीय पावर को वापस कर दिया। सभासदों ने 7 लाख से अधिक के फर्जी बिल भुगतान को लेकर भी पालिका अध्यक्ष को घेरा। पालिका अध्यक्ष बिना कुछ कहे की बैठक से चली गईं।

संबंधित समाचार