बरेली: व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर दिनदहाड़े बैग चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में लगातार बढ़ती दिनदहाड़े चोरियां और लूट अब दूसरे जिले से आने वालों में दहशत का माहौल पैदा कर रही हैं। वहीं शहर कोतवाल के जाते ही कोतवाली पुलिस भी आराम फरमाती दिखाई दे रही है। नॉवल्टी चौराहे पर दिनदहाड़े पीलीभीत के व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर अज्ञात लोग बैग …

बरेली, अमृत विचार। शहर में लगातार बढ़ती दिनदहाड़े चोरियां और लूट अब दूसरे जिले से आने वालों में दहशत का माहौल पैदा कर रही हैं। वहीं शहर कोतवाल के जाते ही कोतवाली पुलिस भी आराम फरमाती दिखाई दे रही है। नॉवल्टी चौराहे पर दिनदहाड़े पीलीभीत के व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर अज्ञात लोग बैग चोरी कर लिया। कार मालिक के मुताबिक बैग में नगदी, जेवरात व अन्य सामान भी था।

पीलीभीत निवासी शकील का टायर बिक्री का व्यापार है। पूरनपुर में रहने वाली बहन को मंगलवार को बरेली के एक निजी अस्पताल में दवा दिलवानी थी। बहनोई अनीस की कार से शकील बहन को लेकर बरेली पहुंचे। दोपहर करीब 3 बजे खाना खाने के लिए नॉवल्टी चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट गए। खाना खाते समय शोर मचने पर जब उन्होंने बाहर निकलकर देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा था और पिछली सीट पर रखा बहन का बैग गायब था। शकील के मुताबिक बैग में करीब 6 हजार रुपये और कुछ जेवर थे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर से मिलने की वजह से वे मौके से अस्पताल चले गए।

कहां थे नॉवल्टी चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देना तो अब आम बात हो गई है। आए दिन शहर में चोरी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं बड़ा सवाल यह है कि नॉवल्टी चौराहे पर हर समय ट्रैफिक व सिविल पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। घटना के समय वह कहां थे। दूसरा सवाल नॉवल्टी चौराहे पर शहर की ज्यादातर भीड़ रहती है, ऐसा दशा में चोरों का वहां से फरार हो जाना और किसी भी पुलिसकर्मी को भनक तक न लगना संदेह पैदा करता है।

संबंधित समाचार