पीलीभीत: जिले में डेंगू का एक सक्रिय केस, छह सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग
पीलीभीत, अमृत विचार। शासन के अलर्ट के बाद जनपद में डेंगू को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पिछले दो दिनों से कोई नया केस सामने नहीं आने पर अफसर राहत महसूस कर रहे हैं। वर्तमान में एक केस सक्रिय बचा है, जबकि छह की रिपोर्ट पेंडिंग है। फिलहाल लोगों से साफ साफ़ाई पर …
पीलीभीत, अमृत विचार। शासन के अलर्ट के बाद जनपद में डेंगू को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पिछले दो दिनों से कोई नया केस सामने नहीं आने पर अफसर राहत महसूस कर रहे हैं। वर्तमान में एक केस सक्रिय बचा है, जबकि छह की रिपोर्ट पेंडिंग है। फिलहाल लोगों से साफ साफ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है।
कोरोना संक्रमण के थमने का बाद डेंगू पैर पसार चुका है। शासन ने अलर्ट किया तो डीएम पुलकित खरे ने जनपद में बैठक की थी। अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी गयी। उसके बाद से डेंगू को लेकर डोर टू डोर सर्वे कराया जा रहा है। अभी तक जनपद में कुल 54 सैम्पल लिए गए। उसमे 19 लोगों में डेंगू की पुस्टि हुई। 29 केस निगेटिव आये। जबकि छह संपिल की रिपोर्ट पेंडिंग है।
अभी वर्तमान में एक केस सक्रिय है। डीएम ने बताया कि डेंगू को लेकर अलर्ट है। सरकारी कार्यालय की साफ़ साफ़ाई कराई गई है। गली मोहल्ले में भी दवा का छिड़काव करा रहे है। लोग भी जागरूकता का परिचय दें। टीमें सक्रिय हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
