बरेली: शासन की ओर से संविदा पर तैनात किए जाएंगे 12 डाक्टर
बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल के दौरान चिकित्सा व्यवस्था लड़खड़ाने के बाद शासन की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। डाक्टरों की कमी दूर करने के लिए शासन की ओर से जिले को 12 डाक्टर संविदा पर तैनात किए जा रहे हैं। साक्षात्कार के जरिए इनका चयन …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल के दौरान चिकित्सा व्यवस्था लड़खड़ाने के बाद शासन की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। डाक्टरों की कमी दूर करने के लिए शासन की ओर से जिले को 12 डाक्टर संविदा पर तैनात किए जा रहे हैं। साक्षात्कार के जरिए इनका चयन किया गया है। शेरगढ़ पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अश्वनी के पत्र से सीएमओ कार्यालय में खलबली मच गई है। डा. अश्वनी ने सीएमओ को पत्र लिखकर कहा है कि एमओआईसी बनाए जाने के तीन सप्ताह बाद भी उनको प्रभार नहीं मिला है। इससे वे काफी हताश हैं और असहाय महसूस कर रहे हैं।
डा. रघुवंशी को सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने दो सितंबर को शेरगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बनाया गया था। अब उन्होंने सीएमओ को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा बताई है। डा. अश्वनी ने लिखा है कि उनको अब तक प्रभार नहीं मिला है। तीन सप्ताह बाद भी वह प्रभार के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि उनको चिकित्सा अधिकारी ही बना दिया जाए।
भोजीपुरा के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक बदले
भोजीपुरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का तबादला हो गया है। डा. सुरेंद्र को जिला कारगार में तैनात किया गया है। जिला कारागार प्रबंधन ने सीएमओ को पत्र लिखकर जेल में बीमार कैदियों के लिए डाक्टर की मांग की थी। इसके बाद सीएमओ ने भोजीपुरा के एमओआईसी डा. सुरेंद्र को जेल में तबादला कर दिया। उनकी जगह दूसरे चिकित्सक को एमओआईसी बनाया गया है।
