बरेली: सड़क पर लगे बिजली के पोल को देखकर भड़के डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। ऊंची-नीची बनी रामपुर रोड पर लगातार हो रहीं दुर्घटनाओं के बाद मंगलवार शाम डीएम नीतीश कुमार रामपुर रोड का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ एक्सईएन मुकेश कुमार एसडीओ मंयक मौर्य मौजूद रहे। डीएम ने रोड पर लगे खंभों के बारे में एसडीओ से सवाल जवाब किए। साथ ही रोड पर लगे खंभों …

सीबीगंज, अमृत विचार। ऊंची-नीची बनी रामपुर रोड पर लगातार हो रहीं दुर्घटनाओं के बाद मंगलवार शाम डीएम नीतीश कुमार रामपुर रोड का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ एक्सईएन मुकेश कुमार एसडीओ मंयक मौर्य मौजूद रहे। डीएम ने रोड पर लगे खंभों के बारे में एसडीओ से सवाल जवाब किए। साथ ही रोड पर लगे खंभों पर नाराजगी जताई। जिस पर एक्सईएन ने तर्क दिया कि बिजली के खंभे सड़क से ज्यादा दूरी पर नहीं लगाए जा सकते, नीचे 33000 की लाइन चल रही है।

बता दें कि रामपुर रोड का जल्द चौड़ीकरण कर वहां डिवाइडर बनाया जाना प्रस्तावित है। जल्दी मिनी बाईपास से लेकर जीरो प्वाइंट तक रोड चौड़ीकरण के बाद डिवाइडर बनाना है। रामपुर रोड पर आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। इसके कारण महीने भर में कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। कुछ देर रामपुर रोड पर रुकने के बाद डीएम शहर की ओर रवाना हो गए। मौके पर सीबीगंज इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार