बरेली: काम से लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत
बरेली, अमृत विचार। कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर के वार्ड नंबर 1 के निवासी अलीमुद्दीन उर्फ गुड्डू (28) टाइल्स लगाने का काम करता था। मंगलवार को वह बिथरीचैनपुर थाना क्षेत्र से काम करके देर शाम करीब 8 बजे वापस आ रहे थे। परिजनों ने बताया कि रास्ते में नरियावल पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर …
बरेली, अमृत विचार। कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर के वार्ड नंबर 1 के निवासी अलीमुद्दीन उर्फ गुड्डू (28) टाइल्स लगाने का काम करता था। मंगलवार को वह बिथरीचैनपुर थाना क्षेत्र से काम करके देर शाम करीब 8 बजे वापस आ रहे थे। परिजनों ने बताया कि रास्ते में नरियावल पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर फरीदपुर की पुलिया के पास गुड्डू के सामने की तरफ से तेज रफ्तार में पिकअप गलत दिशा में आ रही थी।
गुड्डू बुलेट से थे। गलत दिशा में चल रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गुड्डू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। भाई कमाल उद्दीन ने बताया कि गुड्डू की करीब 6 साल पहले बीसलपुर रोड स्थित एक गांव से शादी हुई थी। गुड्डू का एक साल का बेटा भी है। पत्नी समरजहां ने पति की मौत की खबर सुनी तो उसका रो-रोकर बुराहाल हो गया।
