बरेली: मोहल्ले के ही थे जरी कारोबारी के घर लूट करने वाले बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जरी कारोबारी के घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों की पहचान पुलिस ने कर ली है। मोहल्ले के कुछ लोगों ने उनके घर में लूट की साजिश रची थी। इसके बाद उन्होंने लूटे गए जेवर को फरीदपुर के सर्राफ को बेच दिया। पुलिस ने इस मामले में सर्राफ को उठा लिया है और …

बरेली, अमृत विचार। जरी कारोबारी के घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों की पहचान पुलिस ने कर ली है। मोहल्ले के कुछ लोगों ने उनके घर में लूट की साजिश रची थी। इसके बाद उन्होंने लूटे गए जेवर को फरीदपुर के सर्राफ को बेच दिया। पुलिस ने इस मामले में सर्राफ को उठा लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बुधवार को पुलिस इस लूट का खुलासा कर सकती है।

बारादरी के रबड़ी टोला निवासी राशिद के घर में 16 सितंबर की रात दस बजे के लगभग चार बदमाश घुस गए थे। उन्होंने परिवार को बंधक बनाकर उनके घर से लगभग पांच लाख का जेवर और नकदी लूट ली। इसके बाद वह लोग फरार हो गए। बदमाश जाते-जाते उनके घर में लगा सीसीटीवी और डीवीआर भी ले गए।

पुलिस पहले घटना को संदिग्ध मान रही थी लेकिन जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि मोहल्ले के ही रहने वाले चार-पांच लोगों ने घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद उन्होंने लूटे हुए सोने को फरीदपुर के सर्राफ को बेच दिया। पुलिस ने सर्राफ को हिरासत में ले लिया है उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आज इस मामले का खुलासा कर सकती है।

संबंधित समाचार