कानपुर: कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़छाड़, कार में जबरन डाल ले जाने का हुआ प्रयास
कानपुर। किदवई नगर में महिला ने पिता-पुत्रों पर कॉलेज जा रही बेटी को टक्कर मारकर गिराने और कार में खींचने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का कहना कि आरोपित छत से उनकी बेटियों का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हैं। नौबस्ता पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। …
कानपुर। किदवई नगर में महिला ने पिता-पुत्रों पर कॉलेज जा रही बेटी को टक्कर मारकर गिराने और कार में खींचने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का कहना कि आरोपित छत से उनकी बेटियों का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हैं। नौबस्ता पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
किदवई नगर निवासी महिला का आरोप है कि इलाके के कारोबारी कृष्ण कुमार गुप्ता के दोनों बेटे अजीत और शेखर उनकी बेटियों से कॉलेज आते-जाते छेड़छाड़ करते हैं। कुछ दिन पहले आरोपितों ने बेटी की स्कूटी में टक्कर मार उसे गिरा दिया। विरोध पर कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया। बेटी ने जब घर पहुंचकर आपबीती बताई तो पिता ने कृष्ण कुमार से शिकायत की। आरोप है कि इस पर आरोपित पिता-पुत्रों से ने घर में घुसकर पीटा। बेटियों को उठा ले जाने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि आरोपित उनकी छत पर शराब की बोतलें फेंकतें हैं। वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हैं। नौबस्ता थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
