बुलंदशहर: मासूम बच्चे की जीभ में घुसाई कैंची, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव में मासूम बच्चे की जीभ में कैंची घुसा कर उसे लहूलूहान कर दिया गया। मामूली विवाद में इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी अभी भी खुले में घूम रहे हैं। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि …

बुलंदशहर। थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव में मासूम बच्चे की जीभ में कैंची घुसा कर उसे लहूलूहान कर दिया गया। मामूली विवाद में इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी अभी भी खुले में घूम रहे हैं। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि बच्चे की हालत गंभीर बानी हुई है और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा है।

पूरा मामला दो बच्चों के बीच हुई लड़ाई का था। जिसके बाद एक बच्चे के परिवार ने 12 साल के मासूम के साथ इस हैवानियत को अंजाम दिया। दूसरे बच्चे के परिवार के तीन युवकों ने मासूम को सबक सिखाने के लिए उसके जीभ के जीभ में ही कैंची घुसा दी। इस विवाद में दूसरे बच्चे के सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 324 के तहत मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन किसी भी आरोपी गिरफतारी घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकीय है। जानकारी के मुताबिक मासूम बच्चे को तीन लोगों ने पकड़ कर जबरन उसके जीभ कैंची में घुसा दी। किसी तरह थाने पहुंचे बच्चे ने पुलिस को आपबीती बताई लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।

संबंधित समाचार