उपराष्ट्रपति नायडू ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में पंजीकरण कराने का किया आह्वान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देशवासियों से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में पंजीकरण कराने का आह्वान करते हुए कहा है कि इससे प्रत्येक व्यक्ति को सही इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। श्री नायडू ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि यह स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सुधार है और …

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देशवासियों से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में पंजीकरण कराने का आह्वान करते हुए कहा है कि इससे प्रत्येक व्यक्ति को सही इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। श्री नायडू ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि यह स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सुधार है और प्रत्येक नागरिक को इसका लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं प्रत्येक व्यक्ति से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में पंजीकरण कराने और इसका लाभ लेने की अपील करता हूं।” उपराष्ट्रपति ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का राष्ट्रव्यापी लोकार्पण एक क्रांतिकारी कदम है। इससे सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें…

गेट 2022: रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन 30 सितंबर तक बढ़ी, जल्दी करें अप्लाई

 

संबंधित समाचार