पीलीभीत: दो शातिर लुटेरों पर गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कोतवाली पुलिस ने नशा देकर मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें इस गिरोह का सरगना भी शामिल है। कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी की ओर से दर्ज की गई गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट …

पीलीभीत, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कोतवाली पुलिस ने नशा देकर मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें इस गिरोह का सरगना भी शामिल है।

कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी की ओर से दर्ज की गई गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट में मोहल्ला पकड़िया निवासी फैजुल रहमान उर्फ फैज और जहांगीर उर्फ अमान को नामजद किया है। यह दोनों गिरोह बनाकर लूटपाट करते हैं। गिरोह का सरगना फैज है।

पुलिस के अनुसार ये गिरोह लोगों को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बेहोश करता है। बंधक बनाकर मारपीट कर लूटपाट की जाती है। क्षेत्र में उसकी दहशत है। इस वजह से कोई गवाही देने के लिए आगे नहीं आता। इस गिरोह के सदस्यों का खुलेआम घूमना शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए खतरा बताया है।

दोनों पर चल रहे पुराने मुकदमों का भी जिक्र किया गया है। कोतवाल ने बताया कि सरगना समेत दो अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ये दोनों ही शातिर अपराधी हैं। लूटपाट कर संपत्ति अर्जित करते हैं।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: कोरल मोटर्स के जीएम बोले- हमारे यहां किसी का भी इंटरव्यू नहीं था, अपहरण की कोशिश मामले में खड़े हुए सवाल

संबंधित समाचार