किसानों का सम्मान ही प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता-नितिन अग्रवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने सुरसा विकास खंड के लालपालपुर चौराहा पर बुधवार को क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार में किसानों का सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता की बात कही। इसके …

हरदोई। जिले में सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने सुरसा विकास खंड के लालपालपुर चौराहा पर बुधवार को क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार में किसानों का सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता की बात कही। इसके अलावा उन्होंने हरदोई शहर वासियों को भारी वाहनों और भीड़भाड़ से बचने के लिए जल्द ही बाईपास बनवाए जाने के बात कही।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक का आयोजन पूर्व प्रधान कन्हैयालाल यादव के यहां किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा कि सुरसा विकास खंड क्षेत्र से उनका पारिवारिक नांता है, विधानसभा क्षेत्र बदलने से उनके पारिवारिक रिश्ते नहीं बदलेंगे। साथ ही आपके क्षेत्र का विकास और आपकी सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में हैं।

उन्होंने नयांगाव मुबारकपुर स्थिति ट्रामा सेंटर का जिक्र करते इसके यहां निमार्ण कराए जाने का यहीं उद्देश्य था किसी भी बीमार और गरीब को इलाज कराएं जाने के लिए दूर तक न दौड़ लगानी पड़े। भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में बताया। योगी सरकार में अपराध के मामले में अंकुश लगा है साथ ही महिलाओं और बेटियों अब खुद सुरक्षित महसूस कर रही हैं। बैठक का संचालन कर रहे भाजपा नेता व समाजसेवी धनंजय मिश्र ने कहा कि विधायक नितिन अग्रवाल हमेशा ही क्षेत्र में विकास कार्यों का फीड बैक लिया करते हैं।

इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान लालपालपुर महेंद्र पाल सिंह राम प्रताप सिंह राकेश यादव रामसरोज द्विवेदी, बलीराम यादव अनिल यादव जगदीश प्रजापति समाजसेवी राजाराम गुप्ता प्रधान मुकेश यादव रानू मिश्रा इंद्रपाल बिन्नू पाठक रामहूजूर पंडित आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार