बाराबंकी: खेत में मिला युवती का शव, पिता ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना असन्द्रा क्षेत्र में बीते मंगलवार को देर शाम खेत में लगी फसल की रखवाली करने गई एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने दुष्कर्म के बाद उसकी …

बाराबंकी। थाना असन्द्रा क्षेत्र में बीते मंगलवार को देर शाम खेत में लगी फसल की रखवाली करने गई एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

यह सनसनीखेज वारदात थाना असन्द्रा क्षेत्र के पूरे गोडियन मजरे सूरजपुर गांव की है। यहां के निवासी राम गनेश बीते मंगलवार को खीरा बेचने गया था। उसकी गैर मौजूदगी में उसकी 18 साल की पुत्री गुड्डन देवी उर्फ जमुना देवी देर शाम खेत में लगी खीरा की फसल की रखवाली करने गई थी।

बताया जाता है कि राम गनेश जब खीरा बेचकर घर लौटा तो वह खेत की ओर गया। उसके खेत से थोड़ा पहले गांव के गौतम कन्नौजिया के खेत में उसकी पुत्री गुड्डन देवी उर्फ जमुना का शव संदिग्ध हालातों में पड़ा मिला। खेत में बेटी की लाश देखकर वह सन्न रह गया। उसने तत्काल इसकी सूचना गांव में दी। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाद में ग्रामीण व परिजन बगैर पुलिस को सूचना दिए ही शव घर ले आए।

बुधवार भोर में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मृतका के पिता ने बताया कि मृतका के गले व शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। शरीर पर धूल मिट्टी लगी थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर असन्द्रा शिवाकांत त्रिपाठी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार