कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बरेली दौरा जल्द
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जल्द ही बरेली मंडल के पदाधिकारियों के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दौरे पर आने वाली हैं। इसकी जानकारी होते ही कांग्रेसियों ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को श्यामगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिले की विधानसभाओं से आए आवेदक …
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जल्द ही बरेली मंडल के पदाधिकारियों के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दौरे पर आने वाली हैं। इसकी जानकारी होते ही कांग्रेसियों ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को श्यामगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिले की विधानसभाओं से आए आवेदक प्रत्याशियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी जितेन्द्र कश्यप शामिल हुए। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि प्रियंका गांधी की टीमें हर जिले में अपने स्तर से जानकारियां जुटा रही हैं इसलिए सभी आवेदक प्रत्याशियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में लग जाना चाहिए।
पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा हमें प्रियंका गांधी को जिले की समस्याओं से भी अवगत कराना है। वहीं योगी सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न महिलाओं का हो रहा है। हमें इस मुद्दे को भी जोर शोर से उठाना है। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि कांग्रेस महासचिव जिले में आ रही हैं। जनपद प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रियंका गांधी प्रदेश के हर जिले में पहुंचेंगी।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष इलियास अंसारी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, डा. मेहंदी हसन, ताराचंद चौधरी, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल गंगवार, नाहिद सुलताना, नीतू गौरव ,जिला महासचिव जिया उर रहमान, महिला जिला अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, सुनील मनचंदा, राकेश सक्सेना, सुनीता दुबे, डा. नीतू शर्मा, हाजी इस्लाम बाबू, सरदार खां, सरदार सुरजीत सिंह, आसिफ खान आदि मौजूद रहे।
