बरेली: 10 दिन पहले हुआ निकाह, 8 माह की गर्भवती निकली महिला
बरेली, अमृत विचार। घर में दुल्हन के पांव पड़ने से पहले ही भारी हो गये। दस दिन पहले जिस दुल्हन की शादी हुई थी, वह आठ माह की गर्भवती निकली। इस बात की जानकारी होने पर घर में हंगामा मच गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। …
बरेली, अमृत विचार। घर में दुल्हन के पांव पड़ने से पहले ही भारी हो गये। दस दिन पहले जिस दुल्हन की शादी हुई थी, वह आठ माह की गर्भवती निकली। इस बात की जानकारी होने पर घर में हंगामा मच गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
किला के स्वाले नगर का रहने वाला युवक जूतों के शोरूम में काम करता है। 10 दिन पहले ही उसका निकाह मोहल्ले की रहने वाली एक लड़की से हुआ था। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी 8 माह की गर्भवती है। मैं उसके साथ नहीं रहना चाहता हूं। वहीं लड़की पक्ष का कहना है कि शादी से पहले ही युवक का युवती के साथ संबंध था।
पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने सीओ सेकंड को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि अगर लड़का झूठ बोल रहा है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। गुरुवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है। उनके बीच समझौते का प्रयास कराया जाएगा।
आत्महत्या की कोशिश कर चुकी युवती
कुछ महीने पहले युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की कोशिश की थी। तब युवती लखनऊ के रहने वाले अपने प्रेमी से शादी करने की जिद कर रही थी।
