बरेली: एलएलएम में 526 और एमएड में आए 1258 आवेदन
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलएम, एमएड और एलएलबी की प्रवेश परीक्षा के लिए 28 सितंबर तक आवेदन किए गए। उसके बाद पोर्टल बंद कर दिया गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कम आवेदन आए हैं। एलएलएम और एमएड में आधे से कम आवेदन आए हैं। एलएलएम में 526 आवेदन आए …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलएम, एमएड और एलएलबी की प्रवेश परीक्षा के लिए 28 सितंबर तक आवेदन किए गए। उसके बाद पोर्टल बंद कर दिया गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कम आवेदन आए हैं। एलएलएम और एमएड में आधे से कम आवेदन आए हैं। एलएलएम में 526 आवेदन आए हैं जबकि पिछली बार 1200 से अधिक आवेदन आए थे।
इसी तरह से एमएड में 1218 आवेदन आए हैं, जबकि पिछली बार 2700 से अधिक आवेदन आए थे। एलएलबी में इस बार 5434 आवेदन आए हैं। हालांकि यह निर्धारित सीटें 6300 से कम है। जबकि इससे पहले एलएलबी में प्रवेश मेरिट के आधार पर होते थे।
इससे पहले एमएससी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा से प्रवेश होते थे लेकिन इस बार विश्वविद्यालय परिसर व महाविद्यालयों में मेरिट के आधार पर प्रवेश हो रहे हैं। पिछले वर्ष एमएससी के पाठ्यक्रमों में 14 हजार से अधिक आवेदन आए थे। प्रवेश परीक्षा 5 अक्टूबर को प्रस्तावित है। जिसकी तैयारियां तेज हो गई हैं।
