मुरादाबाद: तेजस की शूटिंग को पहुंची कंगना, झलक को बेताब रहे दीवाने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (राणावत) तेजस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मुरादाबाद पहुंची। मूंढापांडे हवाई पट्टी पर फिल्म की शूटिंग कीं। इस दौरान हवाई पट्टी को दो किलोमीटर की दूरी से बैरीकेड पर दिया गया था। दिन के दो बजे वह छह वाहनों के साथ शूट प्वाइंट पर पहुंचीं और एनकी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (राणावत) तेजस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मुरादाबाद पहुंची। मूंढापांडे हवाई पट्टी पर फिल्म की शूटिंग कीं। इस दौरान हवाई पट्टी को दो किलोमीटर की दूरी से बैरीकेड पर दिया गया था। दिन के दो बजे वह छह वाहनों के साथ शूट प्वाइंट पर पहुंचीं और एनकी झलक पाने को बेताब लोग मायूस होकर लौटे।

मीडिया की टीम देर तक क्षेत्र में जमी रही। लेकिन देखने और बात करने की बात तो दूर अधिकृत रूप से कोई जानकारी तक नहीं मिल पाई। प्रशासनिक सूत्रों ने पुष्ट किया कि कंगना रनौत तेजस फिल्म की शूटिंग तीन दिनों से यहां चल रही थी। शहर के फाइव स्टार होटल में ठहरीं कंगना शूटिंग के बाद कब हवाई पट्टी से बाहर निकलीं यह लोग जानकारी करते रहे। आउटर सुरक्षा घेरा पुलिस पीएसी ने संभाला था। जबकि हवाई पट्टी गेट से लेकर आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था कंगना के निजी सुरक्षा गार्डों के हवाले रहा।

2 बजे पहुंचा 6 गाड़ियों का काफिला
कंगना का 6 गाड़ियों का काफिला बुधवार दोपहर दो बजे हवाई पट्टी पर पहुंचा। कंगना को वाई कैटेगिरी की सुरक्षा प्राप्त है। इसलिए जिला प्रशासन ने पुलिस एस्कॉर्ट व मानक के मुताबिक दूसरे सुरक्षा इंतजाम भी किए। एडीजी कानून व्यवस्था की तरफ से कंगना की सुरक्षा को लेकर पत्र भी जारी किया गया था।

दो दिन से चल रही शूटिंग
तीन सालों से हवाई पट्टी का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके उद्घाटन की कई बार तिथि निर्धारित हो चुकी है। लेकिन, अभी तक हवाई पट्टी शुरू नहीं हो सकी है। बीच तीन दिन में हवाई पट्टी पर फिल्म की शूटिंग हो गई है। जिसके बाद यह हवाई पट्टी बॉलीवुड के जरिए रुपहले पर्दे पर सितारों के साथ दिखेगी।

फिल्म शूटिंग के लिए शासन से अनुमति पत्र जारी किया गया था। तीन दिन की शूटिंग होनी थी। यूनिट की सुरक्षा के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। हवाई पट्टी परिसर में सुरक्षा को देखते हुए किसी को जाने की अनुमति नहीं थी। फिल्म शूटिंग स्टाफ को प्रशासन की ओर से सुरक्षा प्रदान की गयी। आंतरिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए टीम के निजी सुरक्षा गार्ड तैनात थे। सुरेंद्र सिंह, एडीएम (प्रशासन)

संबंधित समाचार