हरदोई: व्यापारी हत्याकांड को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन
हरदोई। पुलिस की पिटाई के बाद कानपुर के व्यापारी की मृत को लेकर सपाइयों ने आक्रोश प्रकट किया कलेक्ट्रेट में गुरुवार को प्रदर्शन कर सपाइयों ने संबोधित एक ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन कर रहे सपाइयों ने दोषी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की गांग की। इसके साथ ही पीड़ित व्यापारी के परिजनों को एक करोड़ …
हरदोई। पुलिस की पिटाई के बाद कानपुर के व्यापारी की मृत को लेकर सपाइयों ने आक्रोश प्रकट किया कलेक्ट्रेट में गुरुवार को प्रदर्शन कर सपाइयों ने संबोधित एक ज्ञापन भेजा।
प्रदर्शन कर रहे सपाइयों ने दोषी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की गांग की। इसके साथ ही पीड़ित व्यापारी के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शन के पश्चात राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी को सौंपा।
सपा नेता राम ज्ञान गुप्ता ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तब जनता का क्या हाल होगा। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने उक्त कांड की मजिस्ट्रेटीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस निरंकुश होकर भोली-भाली जनता पर जुल्म ढा रही है।
