निलंबित पुलिस उपाधीक्षक मरेश सिंह बघेल बाराबंकी से गिरफ्तार, जानें मामला
बाराबंकी। दुष्कर्म के आरोपी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद अतुल राय के मामले में निलंबित चल रहे पुलिस उपाधीक्षक अमरेश सिंह बघेल को बाराबंकी से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी क्षेत्राधिकारी अमरेश बघेल बुधवार रात वाराणसी से लखनऊ आ रहे थे। सूचना मिलने …
बाराबंकी। दुष्कर्म के आरोपी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद अतुल राय के मामले में निलंबित चल रहे पुलिस उपाधीक्षक अमरेश सिंह बघेल को बाराबंकी से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी क्षेत्राधिकारी अमरेश बघेल बुधवार रात वाराणसी से लखनऊ आ रहे थे। सूचना मिलने पर वाराणसी पुलिस ने टोल प्लाजा से उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस निलंबित सीओ को गिरफ्तार कर वाराणसी ले गई। बता दें कि बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के आत्महत्या करने के मामले में गिरफ्तार पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरेश सिंह बघेल को पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) ऋचा शर्मा की अदालत में पेश किया गया।
पुलिस ने विभिन्न आपराधिक धाराओं 193,218,219 व 306 में दर्ज मुकदमा में अमरेश सिंह बघेल का न्यायिक रिमांड बनाने की अदालत से अपील की। अदालत ने पत्रावलियों के अवलोकन के बाद अमरेश सिंह बघेल का न्यायिक रिमांड मंजूर करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अदालत में अमरेश सिंह बघेल की पेशी के दरम्यान परिसर में अफरातफरी का माहौल था।
