बरेली का एक ऐसा स्कूल जहां तीन दिन पहले से मनाई जाती है गांधी जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक परिषदीय स्कूल ऐसा भी है। जहां पर हर वर्ष गांधी जयंती को तीन दिन पहले से ही मनाना शुरू कर दिया जाता है। इन तीन दिनों में अगल-अलग तरह के कार्यक्रम कराए जाते है। यह कार्यक्रम 30 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक संचालित होते …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक परिषदीय स्कूल ऐसा भी है। जहां पर हर वर्ष गांधी जयंती को तीन दिन पहले से ही मनाना शुरू कर दिया जाता है। इन तीन दिनों में अगल-अलग तरह के कार्यक्रम कराए जाते है। यह कार्यक्रम 30 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक संचालित होते है। कार्यक्रम का समापन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाता है। हालांकि कोविड-19 की वजह से बीते दो वर्षों से कोई भी कार्याक्रम नहीं हो सका था। मगर इस बार गुरुवार से इसकी शुरूआत हो चुकी है।

दरअसल, हम बात कर रहे है भुता ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवनगर की। इसी स्कूल में तीन दिन पहले से गांधी जयंती को मनाना शुरू कर दिया जाता है। संकुल शिक्षक अनुज शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के पहले दिन यानि 30 सितंबर को स्कूल परिसर की सफाई की जाती है। जिसमें शिक्षकों, बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी प्रतिभाग करते है। दूसरे दिन स्कूल में क्राफ्ट कार्यक्रम किया जाता है। जिसमें बच्चे क्राफ्ट की कई चीजें बनाते है। जिससे उनकी रुचि के बारे में पता चला है। इसके बाद तीसरे दिन यानि गांधी जयंती पर स्कूल में तमाम तरह की प्रतियोगिताएं कराई जाती है। जिसमें स्लोगन, पोस्टर, सिंगिंग, जैसी प्रतियोगिताएं शामिल है।

इन कार्याक्रमों में अभिभावक भी करते है प्रतिभाग
स्कूल के प्रधानाध्यापक अनुज शर्मा ने बताया कि स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों में बच्चों के साथ अभिभावक भी प्रतिभाग करते है। वह भी स्कूल की साफ सफाई में बच्चों और शिक्षकों की मदद करते है। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन स्कूल में अन्य प्रतियोगिताओं के बाद उसका समापन कर दिया जाता है।

इसे भी पढें…

बरेली में मेगा मॉकड्रिल: पूर्णागिरी स्पेशल ट्रेन सिटी स्टेशन पर तड़के हुई बेपटरी, करीब 16 लोग घायल, तीन घंटे चला रेस्क्यू

संबंधित समाचार