मुरादाबाद: गक्खरपुर में डेंगू संदिग्ध 90 वर्षीया महिला की मौत, छह और डेंगू संदिग्ध मरीज
मुरादाबाद, अमृत विचार। गक्खरपुर गांव में डेंगू जानलेवा बन गया है। गांव की रहने वाली 90 वर्षीया बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया है। वह डेंगू संदिग्ध थी। गांव में अभी भी सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं। 26 संदिग्धों की एलाइजा जांच के लिए बुधवार को सैंपल भेजा गया था। गक्खरपुर में डिप्टी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। गक्खरपुर गांव में डेंगू जानलेवा बन गया है। गांव की रहने वाली 90 वर्षीया बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया है। वह डेंगू संदिग्ध थी। गांव में अभी भी सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं। 26 संदिग्धों की एलाइजा जांच के लिए बुधवार को सैंपल भेजा गया था। गक्खरपुर में डिप्टी सीएमओ ने पहुंच कर मरीजों की जांच और एहतियाती उपायों की जानकारी लेकर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
गक्खरपुर में एक 90 वर्षीया महिला जिसमें डेंगू के लक्षण थे कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। हालत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा लेकिन उसकी मौत हो गई। इस पर आनन फानन में डिप्टी सीएमओ और जिला सर्विलांस अधिकारी डाँ प्रवीन श्रीवास्तव फिर गक्खरपुर पहुंचे। उन्होंने गांव में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आए मरीजों की जांच कर उनका रक्त परीक्षण के लिए सैंपल भी एकत्रित कराया। रक्त पट्टिका बनवाई।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 35 बुखार पीड़ितों की जांच कर परामर्श और दवाई दी गई। गांव में दो मलेरिया निरीक्षक, बेसिक हेल्थ वर्कर आदि ने पहुंचकर लोगों को डेंगू, मलेरिया के प्रति जागरूक किया। कई घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस भी काटा गया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि बुधवार को सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे देर शाम तक एलाइजा जांच रिपोर्ट मिलने पर कितने मरीजों में डेंगू है इसकी पुष्टि हो पाएगी। आज के डेंगू संदिग्ध मरीजों का सैंपल भी एलाइजा जांच के लिए भेजा जा रहा है।
