रामपुर: बेटे के जन्म के चार दिन बाद ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहबाद, रामपुर/अमृत विचार। बेटे के जन्म के चार दिन बाद ही ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। उसके इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि वह अवसाद में था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम …

शाहबाद, रामपुर/अमृत विचार। बेटे के जन्म के चार दिन बाद ही ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। उसके इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि वह अवसाद में था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।

परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव महेबा निवासी रामकिशोर (40) रुद्रपुर में रहकर नौकरी करता था। पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। चार दिन पहले उसकी दूसरी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। देखभाल के लिए वह मायके में थी। पंद्रह दिन पहले रामकिशोर रुद्रपुर से गांव आ गया था।

ग्रामीणों में चर्चा है कि रामकिशोर किसी अवसाद में था, लेकिन पूछने पर कभी किसी को परेशानी नहीं बताई। गुरुवार सुबह एक व्यक्ति गन्ने की पर्ची लेकर उसके घर पहुंचा। आवाज देने के बाद भी वह बाहर नहीं आया तो व्यक्ति ने गांव के बच्चे को अंदर भेजा। बच्चा अंदर रामकिशोर का शव फांसी से लटका देख दंग रह गया। उसने बाहर आकर जानकारी दी तो खबर सब में फैल गई। एसआई जाकिर अली समेत पुलिस भी पहुंच गई।

संबंधित समाचार