पीलीभीत: एक पखवाडा बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ चोरी का खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर नकब लगाकर हुई ढाई लाख की चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। खुलासे के लिए पुलिस अंधेरे में हाथ-पांव मार रही है। हालांकि पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की,लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित ने शीघ्र …

पूरनपुर, अमृत विचार। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर नकब लगाकर हुई ढाई लाख की चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। खुलासे के लिए पुलिस अंधेरे में हाथ-पांव मार रही है। हालांकि पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की,लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित ने शीघ्र ही घटना का खुलासा कराए जाने की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मटैहना कॉलोनी नंबर 6 निवासी शिवकुमार गुप्ता की किराने की दुकान पर एक पखवाडा पूर्व किराने की दुकान में नकब लगाकर ढाई लाख रुपए की चोरी कर ली थी।मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हो गई।लेकिन उसके बावजूद पुलिस चोरों की तलाश नही कर सकी,घटना के खुलासे में पुलिस कोई दिलचस्पी नही दिखाई रही है।

पुलिस चौकी से चंद कदम दूर हुई चोरी की वारदात को लेकर लोग पुलिस गशत पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। पुलिस खुलासे की दूर की बात चोरों के करीब तक भी नहीं पहुंच पाई है। खुलासे को लेकर पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है।इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की,लेकिन सफलता नहीं मिल सकी, पुलिस क्षेत्राधिकारी विरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि चोरी के खुलासे को लेकर पुलिस टीम लगी हुई है।शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार