पीलीभीत: सिंचाई विभाग की टीम ने गोमती नदी के त्रिवेणी घाट का किया सर्वे
पूरनपुर, अमृत विचार। गोमती नदी के घाटमपुर स्थित प्राचीन त्रिवेणी घाट पर सिंचाई विभाग की टीम ने सर्वे किया।सिंचाई विभाग की टीम ने घाटमपुर स्थित त्रिवेणी घाट पर होने वाले विकास कार्यों को लेकर सर्वे किया।घाट पर खाली पड़ी गोमती की जमीन पर हुए अवैध कब्जे के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। कोतवाली क्षेत्र …
पूरनपुर, अमृत विचार। गोमती नदी के घाटमपुर स्थित प्राचीन त्रिवेणी घाट पर सिंचाई विभाग की टीम ने सर्वे किया।सिंचाई विभाग की टीम ने घाटमपुर स्थित त्रिवेणी घाट पर होने वाले विकास कार्यों को लेकर सर्वे किया।घाट पर खाली पड़ी गोमती की जमीन पर हुए अवैध कब्जे के बारे में भी जानकारी जुटाई गई।
कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर-बंडा हाईवे पर स्थित घाटमपुर के प्राचीन त्रिवेणी घाट बर्षो से उपेक्षा का शिकार है।क्षेत्रीय ग्रामीण घाट के विकास के लिए लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं।तत्कालीन जिलाधिकारी अखिलेश मिश्र ने भी घाट पर पहुंचकर निरीक्षण किया था।ग्रामीणों की मांग पर सिंचाई विभाग की टीम ने त्रिवेणी घाट पर पहुंचकर सर्वे किया।
सिंचाई विभाग की टीम ने घाट के पक्के निर्माण कार्य की रूपरेखा तय की।गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पर सौंदर्यकरण करा कर घाट को सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए सर्वे किया।सिंचाई विभाग के जेई मुकेश कुमार ने बताया कि त्रिवेणी घाट पर क्या क्या विकास कार्य संभव है इसको लेकर सर्वे किया गया।घाट को पक्का बनाया जा सकता है तो कहां पर बनाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि त्रिवेणी घाट पर हर संभव विकास कार्य कराए जाने को विभाग तैयार है। सर्वे कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।उसके बाद ही आगे की कार्य योजना बनेगी।सर्वे करने वाली टीम में जेई मुकेश कुमार,गौरव वर्मा,धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
