अयोध्या: भाजयुमो अध्यक्ष ने सपा पर साधा निशाना, लगाया ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गुरुवार को युवा समागम में यहां पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कर्नाटक से सांसद तेजस्वी सूर्या ने रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और बोले कि राम जन्मभूमि पर राम मंदिर का सपना मोदी जी ने साकार किया। साथ ही उन्होंने सपा पर सीधा हमला बोला। सवाल उछाला कि सपा …

अयोध्या। गुरुवार को युवा समागम में यहां पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कर्नाटक से सांसद तेजस्वी सूर्या ने रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और बोले कि राम जन्मभूमि पर राम मंदिर का सपना मोदी जी ने साकार किया। साथ ही उन्होंने सपा पर सीधा हमला बोला। सवाल उछाला कि सपा सत्ता में आए तो मुलायम परिवार के अलावा कोई और मुख्यमंत्री हो सकता है क्या? उन्होंने कहा कि सपा प्राइवेट लिमिटेड है, जिसका संघार योगी और मोदी जी ने किया है।

अयोध्या से प्रदेश प्रवास की शुरुआत करने पहुंचे सूर्या ने कहा कि मैं बजरंगबली हनुमान जी की धरती कर्नाटक से आता हूं। आज मुझे प्रभु श्री राम की धरती पर सेवा का सौभाग्य मिला है, जैसे त्रेता में हनुमान जी आए थे श्री राम जी का कार्य करने के लिए वैसे आज हनुमान जी की धरती से राम जी की धरती पर सेवा का अवसर मिला है। बचपन में देखा हुआ सपना आज अयोध्या दर्शन करने के बाद पूरा हुआ। हमारे घर में हर रोज पूजा करते समय अयोध्या, मथुरा, काशी का संकल्प लिया जाता है। 2013/2014 में मैं मोदी जी के इलेक्शन में गांव-गांव जाकर पोस्टर वॉल पेंटिंग और बीजेपी के कार्यकतार्ओं को जोड़ने का काम किया करता था। तब मेरे दोस्त े कहते थे कि यह तुम क्या कर रहे हो आज उन सब को मेरा वक्त जवाब दे रहा है।

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर का संकल्प मोदी जी ने पूरा किया देश और धर्म का पालन सिर्फ बीजेपी युवा मोर्चा कर सकती है। हम सब सामान्य परिवार से आते हैं। कहा समाजवादी पार्टी में मुलायम परिवार के अलावा कोई मुख्यमंत्री बन सकता है क्या? यह पार्टी नहीं एक प्राइवेट लिमिटेड है। परिवारवाद पार्टी का संघार मोदी जी ने किया है। आप सब की ऊर्जा और ताकत देख कर यह दिख रहा है कि हाथी चलते चलते थक गया है और साइकिल पंक्चर हो गई है लेकिन कमल खिला ही रह गया है। योगी जी की सरकार से पहले यूपी में कानून व्यवस्था कैसा था? समाजवादी पार्टी की सरकार में सब भर्तियों के रेट सुनिश्चित थे। भीषण घोटाला यूपी में चल रहा था।

भ्रष्टाचार का बोलबाला था। आज मुख्तार अंसारी हो आजम खान हो सब अंदर हैं। यूपी में आज एक्सप्रेस वे बन रहा है, विकास हो रहा है। अफगानिस्तान में क्या चल रहा है, जो लोग उनके ही धर्म को फॉलो कर रहे हैं उनके साथ कैसा व्यवहार हो रहा है? अगर ऐसा यहां हो तो क्या करेंगे? हिंदुओं को ताकतवर होना है, देश भर की अधर्मी शक्तियां एक हो रही हैं। जैसे महाभारत में अर्जुन को हराने के लिए सब एक हुए थे वैसे मोदी, योगी और बीजेपी के विरुद्ध सभी आसुरी शक्तियां एक हो रही हैं। कन्हैया कुमार भी कांग्रेस में शामिल होकर मोदी के खिलाफ जहर उगल रहा है।

समागम में सांसद बृजभूषण सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, राष्ट्रीय सचिव हरीश द्विवेदी, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजयुमो प्रदेश मंत्री हर्षवर्धन, विधायक गोरखनाथ, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी और महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे। कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में शहर की सीमा त्रिमूर्ति के पास से सैकड़ों बाइक सवारों ने तेजस्वी सूर्या के काफिले को मजबूती प्रदान करते हुए अयोध्या तक साथ दिया।

मंच पर अफरातफरी, सांसद ने विधायक को मारा धक्का

बीजेपी के युवा समागम में मंच पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब कार्यकर्ताओं ने सेल्फी लेने के चक्कर में धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी युवाओं को धक्का मारा। सांसद बृजभूषण के कोप का शिकार मिल्कीपुर के विधायक बाबा गोरखनाथ भी हुए। मंच पर हजारों लोगों के बीच में बाबा गोरखनाथ को बृजभूषण शरण सिंह ने धक्का मार दिया।

संबंधित समाचार