बिजनौर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिखा गुलदार, ग्रामीण भयभीत
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया । निकट के गांव अलीगढ़ के लोगों में भी दहशत है। लोगों का कहना है कि यदि वन विभाग ने टोल के पास घूम रहे गुलदार को नहीं पकड़ा तो वह कभी भी हमला कर सकता …
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया । निकट के गांव अलीगढ़ के लोगों में भी दहशत है। लोगों का कहना है कि यदि वन विभाग ने टोल के पास घूम रहे गुलदार को नहीं पकड़ा तो वह कभी भी हमला कर सकता है।
बुधवार की देर रात टोल प्लाजा से गुजर रहे राहगीरों ने टोल के पास बनी फुलवारी में गुलदार को घूमते हुए देखा । जिसे देखकर उन्हें भय सताने लगा और उन्होंने गुलदार की वीडियो बनाकर भी वायरल की । टोल प्लाजा के पास ग्राम अलीगढ़ के ग्रामीणों ने बताया कि उन सभी के खेत टोल प्लाजा के पास है । और वह जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने जाते हैं। गुलदार के दिखाई देने से उन्हें भय सताने लगा है।
अब झुंड बनाकर जंगल में जाना पड़ेगा अन्यथा गुलदार कभी भी हमला कर किसी को भी घायल कर सकता है। नेशनल हाइवे आसपास गुलदार राहगीरों पर भी हमला कर सकता है। ग्रामीण अजय, सोमपाल, रामपाल ,जयप्रकाश, अमित कुमार ने बताया कि यदि वन विभाग ने शीघ्र ही गुलदार को पकड़ने के लिए कदम नहीं उठाए तो ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा सकता है।
