यूपी: नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने ग्रहण किया कार्यभार, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने गुरुवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उत्कर्षकाल है। नित्य नई प्रविधियां विकसित …

लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने गुरुवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उत्कर्षकाल है। नित्य नई प्रविधियां विकसित हो रही हैं। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्पर्धा से श्रेष्ठता व गुणवत्ता के नए आयाम जन्म ले रहे हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा दिया जाना जरूरी है।

उन्होंने कहा, समाज के वंचित तबकों के छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा और वर्तमान समय की मांग व आवश्यकता के अनुरूप नए पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा साढ़े चार वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा सुनील कुमार चौधरी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। फिलहाल अभी तक दो राज्यमंत्री ने कार्यभार ग्रहण किया है। माना जा रहा है शेष राज्यमंत्री नवरात्र तक अपना कार्यभार ग्रहण किया है।

संबंधित समाचार