बरेली: खून की कमी को दूर करेंगे छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल में खून की कमी से काफी दिक्कतें हुईं। अब हालात बदल रहे हैं। उच्च शिक्षण संस्थान भी खुल चुके हैं। ऐसे में भविष्य में खून की कमी न हो इसलिए सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। राजभवन से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल में खून की कमी से काफी दिक्कतें हुईं। अब हालात बदल रहे हैं। उच्च शिक्षण संस्थान भी खुल चुके हैं। ऐसे में भविष्य में खून की कमी न हो इसलिए सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। राजभवन से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. राजीव कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर के सभी संकायाध्यक्षों व विभागाध्यक्षों, महाविद्यालयों के प्राचार्यों व एनएसएस समन्वयक को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। कुलसचिव ने निर्देश दिए हैं कि सभी संस्थान रक्तदान शिविरों का आयोजन करें। इसके लिए पंजीकृत ब्लड बैंक से भी संपर्क करें। यह कार्यक्रम पूरे वर्ष चलते रहेंगे तो भविष्य में किसी भी जरूरतमंद को खून की कमी नहीं पड़ेगी।

स्वयं रक्तदान कर अपने साथियों के लिए बने प्रेरणा
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एनएसएस टीम लीडर मोहित शर्मा अब तक 4 बार रक्तदान कर चुके हैं और लगभग 90 यूनिट से अधिक रक्त को विभिन्न स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर जिला अस्पताल के रक्तकोष को उपलब्ध करा चुके हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान 3 रक्तदान शिविरों का आयोजन कर स्वयं 2 बार रक्तदान किया और अपने साथियों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष वह अपना जन्मदिन रक्तदान शिविर का आयोजन कर सर्वप्रथम स्वयं रक्तदान कर मनाते हैं।

संबंधित समाचार