अमरोहा : सिक्योरिटी गार्ड की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
अमरोहा/गजरौला,अमृत विचार। सड़क हादसे में जुबिलेंट कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी मिलते ही परिचितों की अस्पताल में भीड़ लग गई। मूल रूप से बिजनौर के रामपुरा फीना गांव निवासी नरेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह …
अमरोहा/गजरौला,अमृत विचार। सड़क हादसे में जुबिलेंट कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी मिलते ही परिचितों की अस्पताल में भीड़ लग गई।
मूल रूप से बिजनौर के रामपुरा फीना गांव निवासी नरेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह 36 जुबिलेंट कंपनी में सुरक्षा गार्ड है। इस समय सुरक्षा गार्ड का परिवार गजरौला के मोहल्ला अतरपुरा में किराए के मकान में रहता है।
रात की अपनी डयूटी खत्म करके नरेंद्र पैदल ही अपने घर को जा रहा था। शुक्रवार की सुबह हाईवे पर करीब 6 बजे तेज रफ्तार आयशर कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर मौत हो गई। कैंटर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। परिजनों में कोहराम मचा है।
