बरेली: जम्मूतवी ट्रेन में दो कश्मीरियों ने बरेली के युवक को इतना पीटा कि आंख बुरी तरह जख्मी हो गई, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत  विचार। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से कानपुर सेंट्रल (Kanpur Central) को जाने वाली ट्रेन में दो कश्मीरियों ने बरेली (Bareilly) के युवक को इतना पीटा कि उसकी दाहिनी आंख चोटिल हो गई। जीआरपी के मुताबिक पीड़ित की दाखिनी आंख बुरी तरह से सूज गई थी, उसमें खून छलक आया था। मामले में बरेली …

बरेली, अमृत  विचार। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से कानपुर सेंट्रल (Kanpur Central) को जाने वाली ट्रेन में दो कश्मीरियों ने बरेली (Bareilly) के युवक को इतना पीटा कि उसकी दाहिनी आंख चोटिल हो गई। जीआरपी के मुताबिक पीड़ित की दाखिनी आंख बुरी तरह से सूज गई थी, उसमें खून छलक आया था। मामले में बरेली जंक्शन जीआरपी ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। हैरत की बात यह है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद राजधानी से लेकर जम्मूकश्मीर तक फोन घनघनाने लगे। हर कॉल में दोनों को छोड़ने की बात कही जा रही थी। मगर जीआरपी ने उन्हें नहीं छोड़ा।

सीट पर सोने के पीछे की मारपीट
दरअसल, शुक्रवार को 04694 जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन में जम्मूकश्मीर के कठुआ के रहने वाले दर्शन कुमार और उधमपुर के रहने वाले विक्रम सिंह कानपुर के लिए डी4 कोच में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान आंवाला से बरेली के धौराटांडा के रहने वाले युसूफ का भी उसी कोच में रिजर्वेशन था। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने से पहले युसूफ ने उन कश्मीरियों से कहा कि कुछ देर उन्हें भी ऊपर की सीट पर आराम कर लेने दे। जिसको लेकर तीनों के बीच विवाद बड़ गया।

एक ने पकड़ा, दूसरे ने लात घूंसे मारे
जब विवाद बड़ा तो दोनों कश्मीरी दर्शन कुमार और विक्रम सिंह युसूफ के साथ मारपीट करने लगे। जीआरपी के मुताबिक एक व्यक्ति ने युसूफ को पीछे से पकड़ा और दूसरे ने उसे लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। उसको इतना मारा गया कि उसकी दाहिनी आखं बुरी तरह से जख्मी हो गई। किसी तरह ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों और टीटीई ने उसे बचाया। जब मामले की शिकायत कंट्रोल को की गई तब तक ट्रेन मुरादाबाद से निकल चुकी थी। इसके बाद बरेली जंक्शन पर जीआरपी में मामले को अटेंड किया और दोनों आरोपियों पर आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

लखनऊ से लेकर जम्मू कश्मीर से भी छोड़ने के आए फोन
हैरत की बात है कि दोनों कश्मीरियों के पकड़े जाने के बाद उन्हें छोड़ने के लिए लखनऊ, शाहजहांपुर, से लेकर जम्मू कश्मीर तक से फोन आए। मगर जीआरपी ने किसी को भी नहीं छोड़ा। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी कानपुर की किसी फर्म में पल्लेदारी का काम करते है। हालांकि जीआरपी अभी भी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उधर, पीड़ित युवक का मेडिकल भी करा लिया गया है।

यह भी पढ़े- बरेली: राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति ने कहा- अब विद्यार्थियों के घर पहुंचेगी पाठ्य सामग्री

संबंधित समाचार