अमरोहा: सैदनगली में अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, चालक की मौत
अमरोहा/सैदनगली,अमृत विचार। सैदनगली में अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। जिसमें चालक की मौत हो गई और परिचालक घायल हो गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रहरा थाना क्षेत्र के गांव फरोटा निवासी मोहित पुत्र चंद्रपाल 28 वर्ष …
अमरोहा/सैदनगली,अमृत विचार। सैदनगली में अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। जिसमें चालक की मौत हो गई और परिचालक घायल हो गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव फरोटा निवासी मोहित पुत्र चंद्रपाल 28 वर्ष ट्रक चालक था। चालक जयपुर से ट्रक लेकर परिचालक के साथ अपने घर पर आया हुआ था। गुरूवार की रात चालक ट्रक लेकर वह अपनी मंजिल की तरफ को बढ़ गया। जैसे ही ट्रक उझारी संभल मार्ग पर सैदनगली कब्रिस्तान के नजदीक पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते काफी दूर तक रगड़ा मारता हुआ ट्रक ने बिजली पोल से टकराते हुए यात्री शेड भी तोड़ दिया।
इस दौरान ट्रक चालक एवं परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक एवं परिचालक को नगर के सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने ट्रक चालक मोहित को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिचालक रोहित पुत्र सतपाल निवासी गांव बुरावली गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसको चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा घायल को मेरठ के लिए ले जाया गया है। थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में कार्यवाही की जा रही है। मृतक के तहेरे भाई राजीव ने बताया कि उसका भाई ट्रक लेकर जा रहा था। सामने से पशु आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो कर पलट गया। जिसमें उसके चचेरे भाई मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
