कन्नौज: अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर डीएम किया फल वितरण, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्ध आश्रम कन्नोज में समस्त वृद्ध जनों को शाल एवं फल वितरण कर सम्मानित करते हुए व्यक्त किये। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि हमारे वृद्धजनों को कष्ट समाज …

कन्नौज। जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्ध आश्रम कन्नोज में समस्त वृद्ध जनों को शाल एवं फल वितरण कर सम्मानित करते हुए व्यक्त किये। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि हमारे वृद्धजनों को कष्ट समाज का कष्ट है एवं इनकी परेशानियों का निवारण समस्त नई पीढ़ी व समाज का उत्तरदायित्व। उन्होंने कहा कि हमे मिलकर उनकी परेशानियों को दूर करना है।

उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था के इस दौर में आपकी सेवा करना हमारा सौभाग्य है और इससे हमे पुण्य प्राप्त करने का अवसर मिला है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि आपकी सेवा कर हमें जो आशीर्वाद प्राप्त होता है वो हमारे लिए सम्मान की बात है। इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने समस्त वृद्धजनों के स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या को दूर करने हेतु तत्पर रहने की बात की।

कार्यक्रम के पूर्व माननीय समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री जी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर समस्त वृद्धजनों का हालचाल जाना। जिलाधिकारी के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी, सुलह अधिकारी सत्येन्द्र उपाध्याय के साथ प्रबंधक वृद्धाश्रम एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

संबंधित समाचार