संभल: गृहकलेश में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
असमोली, अमृत विचार। असमोली क्षेत्र के गांव में कक्षा 12 की छात्रा ने घरेलू कलह के चलते कमरा बंद कर छत के कुंदे में फंदे से लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। बेटी के दरवाजा न खोलने पर पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों द्वारा कमरे में लगे वेंटीलेटर को तोड़कर अंदर घुस कर देखा तो …
असमोली, अमृत विचार। असमोली क्षेत्र के गांव में कक्षा 12 की छात्रा ने घरेलू कलह के चलते कमरा बंद कर छत के कुंदे में फंदे से लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। बेटी के दरवाजा न खोलने पर पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों द्वारा कमरे में लगे वेंटीलेटर को तोड़कर अंदर घुस कर देखा तो छात्रा का शव कुंदे में लटका था छात्रा के शव को नीचे उतारा गया। परिजनों ने शुक्रवार को बिना पुलिस को सूचना दिए छात्रा के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति की 18 वर्षीय पुत्री गांव के ही निजी स्कूल में कक्षा 12 वीं की पढ़ाई कर रही थी । गुरुवार की रात वह खाना खाकर सो गई थी। शुक्रवार की सुबह पांच बजे अपनी मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई । इसके बाद छात्रा कमरे में चली गई।
थोड़ी ही देर में छात्रा ने कमरा बंद कर छत में लगे कुंदे से कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसके पिता बाहर रह कर काम करते हैं। छात्रा द्वारा कमरे का अंदर से गेट बंद करने पर उसकी मां ने दरवाजा खुलवाने की काफी कोशिश की लेकिन छात्रा ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर महिला ने अपने पड़ोसियों को बुलाया।
उन्होंने कमरे में लगे वेंटीलेटर से झांक कर देखा तो छात्रा का शव कमरे में लगे एक कुंदे पर लटक रहा था। इस पर पड़ोसियों ने कमरे में लगे वेंटीलेटर को तोड़कर कमरे के अंदर पहुंचकर छात्रा के शव को नीचे उतारा। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे आनन फानन में बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर छात्रा के शव को परिजनों ने गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। छात्रा की मौत की मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
