पीलीभीत: धान खरीद में दिक्कत आए तो कॉल कर दर्ज कराएं शिकायत
पीलीभीत, अमृत विचार। एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो गई है। किसानों को क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री करने में किसी तरह की दिक्कत न आए। इसके लिए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। वहीं, तहसीलवार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कंट्रोल रूम के नंबर …
पीलीभीत, अमृत विचार। एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो गई है। किसानों को क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री करने में किसी तरह की दिक्कत न आए। इसके लिए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। वहीं, तहसीलवार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए गए। डीएम ने अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को कोई दिक्कत आती है तो वह कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकता है। उसका तत्काल निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
डीएम पुलकित खरे ने बताया कि धान खरीद को पारदर्शिता से संपन्न कराना प्राथमिकता है। इसे लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। किसान को फसल का वाजिब दाम दिलाया जाएगा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित करा दिया है। इसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विजय द्विवेदी बनाए गए।
कंट्रोल रूम पूर्वान्ह नौ बजे से शाम पांच बजे तक क्रियाशील रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्या का समय से समाधान करना है। सदर तहसील के लिए 05882- 297011, बीसलपुर में 297012, पूरनपुर 297013, अमरिया 297014 और कलीनगर के किसान 297015 नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
