मुरादाबाद : वृद्धाश्रम पहुंचकर मनाया वरिष्ठ नागरिक दिवस, सुनी समस्याएं
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। इस दौरान अफसरों ने वृद्धाश्रम का दौरा कर वहां पर रहने वालों की समस्याएं सुनी। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक दर्जा दिलाने और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया। जिला जज राघवेंद्र सिंह के निर्देश …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। इस दौरान अफसरों ने वृद्धाश्रम का दौरा कर वहां पर रहने वालों की समस्याएं सुनी। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक दर्जा दिलाने और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया।
जिला जज राघवेंद्र सिंह के निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीतिमान निगम समेत अन्य अफसर मिलन विहार स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। वहां पर रहने वाले बुजुर्गो से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी को बुजुर्गो के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यो के प्रति सभी को जागरुक किया। साथ ही माता-पिता भरण पोषण अधिनियम 2007 की सभी को जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भरण पोषण के लिए वह अपने बच्चों पर वाद दायर कर सकते हैं। इसके लिए अगर विधिक सहायता के लिए अधिवक्ता की जरूरत हो तो वह प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र दे सकते है। बुजुर्गो का हौसला आफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के लिए किए गए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। हमारा भी प्रयास रहता है कि उनको सम्मान के साथ ही शासन की हर योजना का लाभ दिलाया जा सके।
इस दौरान कोरोना काल में माता-पिता खो चुके बच्चों के जीवन-यापन के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजना की जानकारी दी। साथ ही बताया कि 11 दिसंबर को होने वाली वृहद लोक अदालत के संबंध में भी विस्तार से बताया। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता अरविंद चतुर्वेदी समेत ममता, अनिरुद्ध कुमार, नीरज मिश्रा, शिव कुमार सक्सेना और फैज उर रहमान आदि मौजूद रहे।
