यूपी चुनाव: ”आप” से दो कदम आगे बढ़ी सुभासपा, लगाई वादों की झड़ी
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मध्यांचल, बुंदेलखंड और पश्चिम के मुख्य पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपने संबोधन के दौरान वादों की झड़ी लगाते हुए आम आदमी पार्टी से से दो कदम आगे बढ़ गए। दारूलसफा सभागार स्थित ए ब्लाक में प्रदेश अध्यक्ष …
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मध्यांचल, बुंदेलखंड और पश्चिम के मुख्य पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपने संबोधन के दौरान वादों की झड़ी लगाते हुए आम आदमी पार्टी से से दो कदम आगे बढ़ गए। दारूलसफा सभागार स्थित ए ब्लाक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में संगठन को 2022 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने संगठन को मजबूती से कार्य करने का मंत्र दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2022 में सत्ता में आने पर प्रदेश में तीन सौ यूनिट फ्री बिजली, स्नातकोत्तर तक फ्री शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। समाज के सभी शोषित, वंचित, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एक समान एक अधिकार दिया जाएगा। इस मौके पर बुंदेलखंड से आए हुए गुलाब सिंह खंगार को बुंदेलखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संतोष पांडे, राष्ट्रीय सचिव तेज सिंह, बल्ली चौधरी, राष्ट्रीय सचिव कालूराम प्रजापति, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दयाराम भार्गव, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी निषाद, राजीव सिंह अर्कवंशी, रविंद्र यादव, संजीत यादव, महेंद्र सिंह, योगेंद्र सूर्यवंशी, अजय यादव, सह मीडिया प्रभारी मदन सिंह और कौन सी युवा मंच प्रदेश महासचिव जय वीर सिंह समस्त जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
