यूपी: सीएम योगी ने सपा-बसपा पर साधा निशाना, लगाया ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-बसपा को प्रदेश के विकास का बहुत समय मिला, लेकिन वे यूपी को लावारिस छोड़ गए। लेकिन अब प्रदेश कानून-व्यवस्था से लेकर विकास तक हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है और आम जन की धारणा प्रदेश के बारे में बदली है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-बसपा को प्रदेश के विकास का बहुत समय मिला, लेकिन वे यूपी को लावारिस छोड़ गए। लेकिन अब प्रदेश कानून-व्यवस्था से लेकर विकास तक हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है और आम जन की धारणा प्रदेश के बारे में बदली है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संबोधित करते हुए उन्होंने यह विचार रखे।

कार्यसमिति में जिला, क्षेत्र और प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आने वाले समय मे उत्तर प्रदेश, देश में सबसे आगे होगा। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सबकी ऊर्जा, भारत और उत्तर प्रदेश की ऊर्जा है। ये ऊर्जा भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर राष्ट्रनिर्माण के लिए बड़ी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आप सबके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है।

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या ने प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि गलत काम करने वाले चाहे वह मुख्तार अंसारी हो या आज़म खान सभी जेल में हैं। सबका विकास हो रहा है, जबकि साइकिल पंचर है और हाथी थक चुका है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार लौटेगी। युवाओं मैं उत्साह का संचार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें घर-घर जाकर यह बताना होगा कि सपा और बसपा के लोग किस तरह देश को लूटना चाहते हैं।

प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह, देवेन्द्र पटेल, वरुण गोयल, हर्षवर्धन सिंह, अर्चना मिश्रा, सुभाष यदुवंश, धनन्जय शुक्ला मौजूद रहे।

संबंधित समाचार