मुरादाबाद: सपा नेता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में स्कूटी से जा रहे एक सपा नेता को बदमाशों ने गोली मार दी। ताबड़तोड़ फायरिंग होने से हडकंप मच गया। साथ में मौजूद लोगों ने घायल युवा नेता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मझोला थाना क्षेत्र …

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में स्कूटी से जा रहे एक सपा नेता को बदमाशों ने गोली मार दी। ताबड़तोड़ फायरिंग होने से हडकंप मच गया। साथ में मौजूद लोगों ने घायल युवा नेता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मझोला थाना क्षेत्र के पुतलीघर रोड निवासी दीपक चौधरी सपा नेता है। वह सिंचाई विभाग में ठेकेदारी का काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह बाइक से चिड़िया टोला की ओर जा रहे थे। तभी माता मंदिर के पास कार्टन स्कूल के सामने बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान एक गोली दीपक चौधरी के दाहिने कंधे में लग गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें दिल्ली रोड के साईं अस्पताल में भर्ती कराया। मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल घायल का इलाज एक निजी अस्तपाल में चल रहा है।

संबंधित समाचार