बरेली: जेल भिजवाने की धमकी देकर कराया गर्भवती से निकाह
बरेली, अमृत विचार। जेल भिजवाने की धमकी देकर दबंग परिवार ने युवक के साथ गर्भवती युवती का निकाह करा दिया। निकाह के दस दिन बाद युवती के पेट में दर्द उठा तो इसकी जानकारी परिवार को हुई। युवक ने युवती के साथ रहने से इनकार कर दिया है। अब लड़की का परिवार उसे धमका रहा …
बरेली, अमृत विचार। जेल भिजवाने की धमकी देकर दबंग परिवार ने युवक के साथ गर्भवती युवती का निकाह करा दिया। निकाह के दस दिन बाद युवती के पेट में दर्द उठा तो इसकी जानकारी परिवार को हुई। युवक ने युवती के साथ रहने से इनकार कर दिया है। अब लड़की का परिवार उसे धमका रहा है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से इसकी शिकायत की है।
किला के रहने वाले युवक ने बताया कि कुछ समय पहले उसके घर में पास रहने वाली लड़की का रिश्ता आया था क्योंकि वह लोग जानते थे कि युवती का किसी के साथ प्रेम प्रसंग है। इसलिए उसने निकाह से इनकार कर दिया और वह काम करने के लिए दिल्ली चला गया। कुछ माह पहले लड़की वाले फिर से लड़के के घर पहुंचे और बताया कि उनकी लड़की को उनके बेटे ने गर्भवती किया है। वह पुलिस में इसकी शिकायत करने जा रहे हैं।
जेल भिजवाने की धमकी देकर जबरन युवक को घर बुलाकर उसके साथ निकाह करा दिया। निकाह के दस दिन बाद महिला के पेट में दर्द हुआ तो पता चला कि महिला आठ माह की गर्भवती है। इसके बाद लड़के ने महिला के साथ रहने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को पीड़ित युवक का परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा और मामले की शिकायत की। एसएसपी ने सीओ सेकेंड को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
