मुरादाबाद: बकाया राशि को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने गांधी आश्रम पर दिया धरना

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में करोड़ों रुपए की बकाया राशि को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने शनिवार को कांट रोड स्थित गांधी आश्रम पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि विभाग पर हम लोगों का लगभग 20 करोड़ बकाया चल रहा है, लेकिन रिटायर्ड हुए कर्मचारियों को अभी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में करोड़ों रुपए की बकाया राशि को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने शनिवार को कांट रोड स्थित गांधी आश्रम पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि विभाग पर हम लोगों का लगभग 20 करोड़ बकाया चल रहा है, लेकिन रिटायर्ड हुए कर्मचारियों को अभी तक बकाया राशि नहीं दी गई है। इसलिए हम लोगों ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरना देने वालों में मुख्य रूप से सुभाष शाही, अनुपेंद्र सिंह, शाने रज़ा, हरीनाथ यादव और श्याम सिंह सहित अन्य रिटायर्ड कर्मचारी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें…