हरदोई में विद्यालय का ताला तोड़ हजारों की चोरी
हरदोई। जिले में बीती रात चोरों ने एक सरकारी स्कूल का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर विद्यालय में रखी सिलाई मशीन सहित हजारों रुपए का सामान चुराकर फरार हो गए। जानकारी अनुसार थाना सुरसा के उच्च प्राथमिक विद्यालय भैनामऊ में शुक्रवार की रात चोरों ने स्टोर रूम व कमरों के ताले तोड़ डाले। ताले …
हरदोई। जिले में बीती रात चोरों ने एक सरकारी स्कूल का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर विद्यालय में रखी सिलाई मशीन सहित हजारों रुपए का सामान चुराकर फरार हो गए।
जानकारी अनुसार थाना सुरसा के उच्च प्राथमिक विद्यालय भैनामऊ में शुक्रवार की रात चोरों ने स्टोर रूम व कमरों के ताले तोड़ डाले। ताले तोड़ने के बाद चोर स्कूल में रखी दो ऑटोमेटिक सिलाई मशीन बर्तन व अलमारियों में रखा तमाम सामान चुराकर फरार हो गए। वहीं, विद्यालय के पड़ोस में बने सामुदायिक शौचालय का पंखा भी चोर चुरा ले गए।
हरदोई में झाड़ू लगाकर महिलाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश…
हरदोई में शनिवार को राष्ट्रपिता के जन्मदिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अलका गुप्ता जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा के नेतृत्व में पदाधिकारी ने नुमाइश चौराहा स्थित शिव भोले मंदिर प्रांगण पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया।
