हरदोई: बाबा श्री नींब करौरी धर्मार्थ संत सेवाश्रम पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया श्रमदान
हरदोई। जिले में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने बाबा श्री नींब करौरी धर्मार्थ संत सेवाश्रम रानीखेड़ा में श्रमदान कर गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान अध्यक्ष ने बाबा श्री नींबकरौरी धर्मार्थ संत सेवाश्रम रानीखेड़ा, हरपालपुर मे श्रमदान कर, क्षेत्रवासियों को स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी …
हरदोई। जिले में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने बाबा श्री नींब करौरी धर्मार्थ संत सेवाश्रम रानीखेड़ा में श्रमदान कर गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान अध्यक्ष ने बाबा श्री नींबकरौरी धर्मार्थ संत सेवाश्रम रानीखेड़ा, हरपालपुर मे श्रमदान कर, क्षेत्रवासियों को स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूक किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी आजीवन गरीब एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और सामाजिक एकता के लिए संघर्षरत रहे।
हम सभी को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेकर साथ ही उनके आदर्शों को अपनाकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर रानीखेड़ा आश्रम में प्रमुख रूप से संत श्री बच्चा बाबा महाराज, विधायक सवायजपुर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा अनु. जा. मोर्चा पी.के.वर्मा सहित कार्यकर्ता व भक्तगण उपस्थित रहे।
