मुरादाबाद: दो दिन के अवकाश के बाद धान खरीद के लिए सोमवार को खुलेंगे केंद्र
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को फिर केंंद्र धान खरीद के लिए खुलेंगे। पहले दिन एक भी अन्नदाता के केंद्र पर न पहुंचने से सोमवार को फिर उनका बेसब्री से इंतजार रहेगा। मुरादाबाद जिले में धान खरीद के लिए 31 केंद्र खोले गए हैं। इसमें …
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को फिर केंंद्र धान खरीद के लिए खुलेंगे। पहले दिन एक भी अन्नदाता के केंद्र पर न पहुंचने से सोमवार को फिर उनका बेसब्री से इंतजार रहेगा।
मुरादाबाद जिले में धान खरीद के लिए 31 केंद्र खोले गए हैं। इसमें खाद्य विभाग, मंडी परिषद, पीसीएफ आदि के केंद्र शामिल हैं। एक अक्टूबर को मुरादाबाद संभाग के पांचों जिलों में एक दाना धान की खरीद नहीं हो सकी। क्योंकि अन्नदाता आए ही नहीं।
ऐसे में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के सार्वजनिक अवकाश और रविवार को छुट्टी के चलते केंद्र बंद हैं। केंद्र प्रभारी अजय कुमार जैन ने बताया कि सार्वजनिक अवकाश और रविवार को केंद्र बंद रहने से धान की खरीद नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें…
मुरादाबाद: बीएसए कार्यालय व प्राथमिक विद्यालयों में जयंती पर याद किए गए बापू, शास्त्री
