अमेठी: मनरेगा मजदूर की कार्य स्थल पर मौत से मचा हड़कंप, जानें वजह?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। मनरेगा मजदूरी कार्य कर रहे मजदूर की कार्य स्थल पर ही मौत हो गयी। आनन फानन में इलाज के लिये उसे नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगढ़ ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। विदित हो कि मुंशीगंज कोतवाली के पनियार ग्रामसभा में प्रधान प्रतिनिधि द्वारा ग्राम सभा में मनरेगा से …

अमेठी। मनरेगा मजदूरी कार्य कर रहे मजदूर की कार्य स्थल पर ही मौत हो गयी। आनन फानन में इलाज के लिये उसे नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगढ़ ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। विदित हो कि मुंशीगंज कोतवाली के पनियार ग्रामसभा में प्रधान प्रतिनिधि द्वारा ग्राम सभा में मनरेगा से कार्य कराया जा रहा था।

कार्यस्थल पर कार्य कर रहे सीवन गांव वासी मोती लाल साहू पुत्र नाथू राम साहू उम्र 55 वर्ष को अचानक गर्मी महसूस हुई, तो वह वही जमीन पर लेट गया। जिसकी हालत को देखते हुये नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को होने पर कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार