लखीमपुर खीरी: पुलिस पर भारी पड़ रहे बदमाश, महिला की चेन लूटकर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शनिवार की सुबह बाइक सवार झपटमार गिरोह के दो बदमाश मंदिर जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन खींच ली और बाइक समेत मौके से फरार हो गए। महिला के साथ हुई पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पुलिस हर बार की तरह इस बार …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शनिवार की सुबह बाइक सवार झपटमार गिरोह के दो बदमाश मंदिर जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन खींच ली और बाइक समेत मौके से फरार हो गए। महिला के साथ हुई पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पुलिस हर बार की तरह इस बार भी लकीर पीटती नजर आई।

जिले में लगातार लूट, चोरी व चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही हैं। इससे जिले की हाईटेक पुलिसिंग की पोल खुल रही है। मोहल्ला बरखेरवा निवासी राखी बाथम शनिवार की सुबह अपने घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी। मोहल्ले के ही हेमू गुप्ता के घर के सामने सुबह करीब सात बजे के करीब बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आ गए। एक बदमाश कुछ दूरी पर बाइक समेत खड़ा हो गया, जबकि उसका साथी महिला के पीछे चल दिया। महिला कुछ समझ पाती।

इससे पहले ही लुटेरे ने राखी बाथम के गले पर झपट्टा मार दिया और बाइक पर सवार होकर दोनों बदमाश भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर जब तक लोग मौके पर पहुचते और कुछ समझ पाते। इससे पहले ही बदमाश ओझल हो चुके थे। घटना से शहर में सनसनी फैल गयी। लोग खासतौर पर महिलाएं सकते में आ गयी। चेन स्नेचिंग की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है। सूचना पर पहुची पुलिस ने पीड़ित महिला से पूछताछ की। आसपास के लोगों से जानकारी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में बदमाश महिला के गले पर पीछे से झपट्टा मारते और चेन नोचकर भागते हुए कैद हुए है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

संबंधित समाचार