बाराबंकी: अधिवक्ता के साथ हुई लूट का मुकदमा दर्ज, 15 लाख का चेक भी उड़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के सतरिख थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पहले से घात लगाकर बैठे कुछ बदमाशों ने एक अधिवक्ता पर कोर्ट से घर जाते समय हमला कर दिया। और लूटपाट कर भाग गए। इस लेकर अधिवक्ता पक्ष ने कोर्ट में गुहार लगाई थी। जिस पर अदालत ने पीड़ित अधिवक्ता के …

बाराबंकी। जिले के सतरिख थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पहले से घात लगाकर बैठे कुछ बदमाशों ने एक अधिवक्ता पर कोर्ट से घर जाते समय हमला कर दिया। और लूटपाट कर भाग गए। इस लेकर अधिवक्ता पक्ष ने कोर्ट में गुहार लगाई थी। जिस पर अदालत ने पीड़ित अधिवक्ता के मामले को सुनते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश सतरिख थाने को दिया है। घटना सतरिख थाना क्षेत्र के जैनाबाद की है।

अधिवक्ता को गांव के ही दबंगों ने अपने घर के पास रोक कर उनके साथ मारपीट की उनके पास तीन हजार सात सौ 50 रुपया नगद, 15 लाख 10 की चेक छीन कर भाग गए। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों रामकिशोर उर्फ गुड्डू वर्मा पवन वर्मा हरि विनोद ललित वर्मा राहुल कुमार वर्मा जितेंद्र साकेत समय करीब नौ बजे घटना को अंजाम दिया।

अधिकावक्ता के मुताबिक बचाव को आये गांव के देशराज गुप्ता दिनेश गुप्ता पर भी हमला बोलकर बुरी लहूलुहान कर डाला पीड़ित ने बताया कि बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। गुंडा एक्ट हरिजन एक्ट जैसी गंभीर धाराओ में कार्यवाही चल रही है। बताया कि दबंगो ने एक दलित पत्रकार को बंधक बनाकर हमला कर चुके है।

न्यायालय से मिला इंसाफ

पीड़ित अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने सतरिख पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। ये घटना ये 9 सितंबर को हुई थी। सतरिख थाना के जैनाबाद निवासी अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता ने बताया की दबंगो के पुलिस से बहुत नजदीकी रिस्ते रहते है इसी बिना पर वह आये दिन संगीन वारदातों को अंजाम दिया करते है। बताया कि आरोपी अच्छा पैसा खर्च करते है। इसके पीछे छुपी वजह का पता लगाना चाहिए । बताया कि उक्त लोग थाना इलाके के चर्चित नाम और कुख्यात चेहरे है। जो लोगो के बीच खौफ की वजह बने है।

संबंधित समाचार