वैक्सीनेशन डे में खीरी को मिला प्रदेश में 15वां स्थान
लखीमपुर-खीरी, अमृतविचार। कोविड 19 के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में जिले ने अच्छी सफलता हासिल की हैं। टीकाकरण बढ़ाने के लिए आयोजित होने वाले मेगा वैक्सीनेशन डे के सातवें चरण में जिले को 15वां स्थान हासिल हुआ है। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने वैक्सीनेशन में लगी टीमों से अभियान में और तेजी लाकर …
लखीमपुर-खीरी, अमृतविचार। कोविड 19 के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में जिले ने अच्छी सफलता हासिल की हैं। टीकाकरण बढ़ाने के लिए आयोजित होने वाले मेगा वैक्सीनेशन डे के सातवें चरण में जिले को 15वां स्थान हासिल हुआ है। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने वैक्सीनेशन में लगी टीमों से अभियान में और तेजी लाकर प्रथम स्थान लाने के लिए प्रेरित किया है।
सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन के अब तक सात मेगा कैंप हो चुके हैं। सातवां दिवस एक अक्टूबर को मनाया गया। इसमें 57,300 लोगों को एक दिन में वैक्सीनेटेड करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 40 हजार लोगों को वैक्सीनेटेड किया गया। कोविड ऐप के अनुसार जिले को इसमें 15वां स्थान मिला है।
जिले में वैक्सीनेशन हुए लोगों का प्रतिशत अब बढ़कर 58.45 प्रतिशत हो चुका है। वहीं 18 वर्ष से ऊपर की उम्र की लक्षित आबादी 27,10,966 के सापेक्ष 16,11,770 लोगों को पहली खुराक लग चुकी है। मेगा डे के अलावा नियमित टीकारण प्रतिदिन जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में होता है।
इसके अलावा सीएचसी पीएचसी पर भी टीकाकरण की सुविधा है। मेगा डे पर एक साथ कई जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाते है। सीएमओ ने बताया कि लक्ष्य है कि जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाया जाए। इसके लिए सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है।
