बरेली: गांधीजी की तरह घटनाओं से डरकर नहीं डटकर मुकाबला करें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिलेभर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले भी सम्मानित किए गए। कमिश्नरी प्रांगण में मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने गांधी जयंती पर ध्वजारोहण …

बरेली, अमृत विचार। जिलेभर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले भी सम्मानित किए गए। कमिश्नरी प्रांगण में मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने गांधी जयंती पर ध्वजारोहण के बाद शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभागर में हुई गोष्ठी में उन्होंने कहा कि गांधी जी जीवन पर्यंत देश की अखंडता के लिए संघर्षरत रहे। स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। अहिंसा के रास्ते पर चलने का आह्वान किया और देश को स्वतंत्र कराया।

गांधीजी व्यक्ति नहीं बल्कि व्यक्तित्व हैं। लाल बहादुर शास्त्री भी सादगी और कर्तव्य परायणता की प्रतिमूर्ति थे। अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार ने भी विचार रखे। वहीं, कलेक्ट्रेट में गांधी जयंती पर हुएकार्यक्रम में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि गांधीजी के जीवन दर्शन से प्रेरित होकर आज हमें यह प्रण लेना होगा कि हम अपने दायित्वों का पालन निष्ठा पूर्वक करें। गांधीजी अपने साथ दक्षिण अफ्रीका में हुई रेल घटना से डरे नहीं, बल्कि इसका उन्होंने डटकर मुकाबला किया था। इसी प्रकार से हमें भी अपने जीवन काल में आयी घटनाओं का डरकर नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करना चाहिए।

इससे पूर्व जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने गांधीजी एवं शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर द्रौपदी कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या व छात्राओं ने रघुपति राधव राजा राम, पतित पावन सीता राम सहित अन्य भजन गाए। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्या व छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय और मुख्य कोषाधिकारी ने भी विचार रखे।

संबंधित समाचार