माली में बारूदी सुरंग विस्फोट, संरा शांति दूत की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बमाको। माली में शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में विस्फोट होने की वजह से संयुक्त राष्ट्र के एक शांतिदूत की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हुए हैं। संरा मिशन के प्रमुख ईएल-गासिम वाने ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि संरा बहुआयामी एकीकृत स्थिरीकरण मिशन (एमआईयूएसएमए) का एक वाहन किदल …

बमाको। माली में शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में विस्फोट होने की वजह से संयुक्त राष्ट्र के एक शांतिदूत की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हुए हैं। संरा मिशन के प्रमुख ईएल-गासिम वाने ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि संरा बहुआयामी एकीकृत स्थिरीकरण मिशन (एमआईयूएसएमए) का एक वाहन किदल क्षेत्र के तेसालित के पास आईईडी की चपेट में आ गया। उन्होंने कहा, “इस घटना में एक शांतिदूत की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हमें हमारे शांतिदूतों के लिए खतरे और माली में शांति के लिए उनके बलिदान की याद दिलाता है।” उल्लेखनीय है कि उत्तरी माली में 11 सितंबर को संरा मिशन को लक्षित कर किये गये कई हमलों में तीन शांतिदूत किदल शिविर के पास आईईडी विस्फोट में घायल हो गये थे।

इसे भी पढ़ें…

डोनाल्ड ट्रंप बोले- जरूरत पड़ी तो ले सकता हूं कोविड का बूस्टर शॉट

संबंधित समाचार